Shirur Bus News:शिरूर में एसटी बस चालक व वाहक पर हमला कर जबरी चोरी करने वाले चार आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
शिरूर | 06 सितंबर 2026
Shirur Bus News : शिरूर पुलिस स्टेशन की डी.बी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटी बस के चालक और वाहक के साथ मारपीट कर जबरी चोरी करने वाले चार आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
●Shirur Bus News:अज्ञात आरोपियों ने की बस के चालक और वाहक के साथ मारपीट
पुलिस के अनुसार, 04 सितंबर 2026 को रात करीब 1:45 बजे, पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर शिरूर क्षेत्र में एसटी बस को एक काले रंग की बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी ने रोक लिया। गाड़ी से उतरे चार अज्ञात आरोपियों ने बस के चालक और वाहक के साथ मारपीट की।
आरोप है कि आरोपियों ने बस वाहक की जेब में रखे टिकट बिक्री के 8,960 रुपये जबरन छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने बस के सामने का कांच भी तोड़ दिया और बस की चाबी लेकर फरार हो गए।
●Shirur Bus News;आरोपियों की तलाश
इस मामले में शिरूर पुलिस स्टेशन में गुन्हा रजिस्टर नंबर 784/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक विनोद पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक शुभम चव्हाण और डी.बी. टीम को आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने शिरूर, अहिल्यानगर, आळंदी, भोसरी और निगडी परिसर के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के पुलिस रिमांड की मंजूरी 08 सितंबर 2026 तक दी गई है।
पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कॉर्पियो (MH-14 MW 5234) भी जब्त कर ली है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शुभम चव्हाण कर रहे हैं।
Shirur Bus News के अनुसार शिरूर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर जबरी चोरी के मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है।
Read more >>>
Social Awareness: जनजागृती का आवश्यक आहे? समाज बदलण्याची सुरुवात कुठून होते?




